खेल

पैतृक गांव पहुंचे MS Dhoni, कैप्टन कूल ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni Native Village: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत को साल 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फैमिली के साथ इंजॉय करने में व्यस्त हैं. कभी छात्रों के बीच जाकर वो करियर के लिए गाइडेंस देते नजर आते हैं, तो कभी अपने ही घर का रास्ता पूछते नजर आते हैं. अब उनको लेकर खबरें है कि वे करीब 20 साल के बाद अपने पैतृक गांव गए हैं. यहां धोनी ने अपने गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. खास बात यह है कि वो अपनी पत्नी साक्षी रावत धोनी के साथ पहुंचे थे. उनके इस दौरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 साल बाद बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पत्नी साक्षी के साथ मंदिरों में ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की और वर्ल्ड कप 2023 में भारत की जीत की प्रार्थना की. धोनी ने यहां बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, साथ ही बच्चों को क्रिकेट के अहम टिप्स भी दिए. धोनी को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा.

यह भी पढ़ें-SA vs AUS World Cup 2nd Semifinal : कंगारू टीम ने तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर, 150 रन के भीतर गिरे 6 विकेट

युवाओं को सिखाया हेलीकॉप्टर शॉट

धोनी का सबसे पॉपुलर शॉट हेलीकॉप्टर शॉट रहा है. ऐसे में यहां पर मौजूद युवा क्रिकेटर्स और बच्चों ने उनसे हेलीकॉप्टर शॉट्स के टिप्स भी लिए. धोनी ने यहां बच्चों को विकेट कीपिंग के गुर भी सिखाए. ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने उनसे क्रिकेट एकेडमी खोलने जैसे प्रस्ताव रखे. हालांकि धोनी ने भी उन्हें हर संभव प्रयास करने की बात कही है.

यह भी पढ़ें-Mohammed Shami: पत्नी से धोखा मिलने पर सुसाइड की सोचने लगे थे मोहम्मद शमी, आज टीम इंडिया के लिए साबित हुए तुरुप का इक्का

गांव में ढाई घंटे का बिताया वक्त

बता दें कि इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो ग्रामीण लोगों के साथ बैठे दिख रहे हैं. जानकारी के मुताबिक धोनी गांव में करीब ढाई घंटे तक रुके और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं भी जानी. अपने हीरो को देख ग्रामीण लोगों का जोश भी हाई हो गया.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

29 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

38 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago