ICC World Cup 2023

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने खेली 86 रनों की तूफानी पारी, ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीसरे ओवर में शुभमन गिल और दसवें ओवर में विराट कोहली आउट हो गये. उसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर रोहित शर्मा ने पारी को संभाला. इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों में शानदार 86 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत के करीब ला दिया.

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका 23 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के रुप मे लगा. इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला. इधर, कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत से ही फॉर्म में नजर आ रहे थे. वो लगातार चौके और छक्के लगा रहे थे.

रोहित ने की छक्के की बरसात

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए रोहित शर्मा ने छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने 63 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान हिटमैन में 6 छक्के और 6 चौके लगाए. 6 छक्के लगाने के बाद रोहित शर्मा ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने वनडे में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं. रोहित ने भारत को जीत की दहलीज पर ला दिया.

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan World Cup 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार चटाई धूल, रोहित शर्मा ने खेली 86 रनों की तूफानी पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी 131 रनों की पारी

बता दें कि वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था. उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 84 गेंद में तूफानी 131 रनों की पारी खेली थी. उस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 14 चौके और 5 छक्के निकले थे. उस मैच में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. रोहित से पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं. अब ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago