रोहित शर्मा (सोर्स-X)
IND vs AUS World Cup Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है. इस महामुकाबले के पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कल का दिन सभी खिलाड़ियों के लिए खास होने वाला है.
रोहित शर्मा ने कहा, “हमने इस दिन के लिए काफी पहले से तैयारी की थी. हमने टी20 विश्व कप और WTC फाइनल भी खेला था. तीनों प्रारूपों में हम सही खिलाड़ियों का चयन करना चाहते थे. हम पिछले ढाई साल से ऐसा कर रहे हैं. हमने हर किसी की भूमिका स्पष्ट कर दी है. इससे हमें बहुत मदद मिली है और उम्मीद है कि हम फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.” हिटमैन ने कहा कि सभी खेलते हैं तो काम आसान हो जाता है. सभी चीजों की हमने प्लानिंग की थी. कल का दिन भी वैसा ही रहे तो अच्छा रहेगा.
भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, “इमोशनली बड़ी चीज है. बहुत बड़ा मैच है. जिसके लिए हम सपने देखते हैं, कल वो दिन हमारे सामने होगा. मेरे साथ-साथ और जो दस खिलाड़ी कल ग्राउंड पर खेलेंगे, उनका फोकस अपने काम पर होगा. ये हमारे दिमाग में है कि ये बड़ा मैच है. ऐसी स्थिति में सभी अपना काम करेंगे. लड़कों का फोकस अपने काम पर ज्यादा होगा. मेरे लिए ये सबसे बड़ा इवेंट है. मैं 50 ओवर वर्ल्ड कप को देखकर बड़ा हुआ हूं. तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा मोमेंट है.”
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हैं ये पांच खिलाड़ी, कोहली को इनसे मिल रही टक्कर
प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर रोहित ने कहा कि हमने इस संबंध में अभी कुछ नहीं सोचा है. आज और कल भी देखेंगे. हमारे 11 खिलाड़ी कौन से होंगे, इसको लेकर अभी कुछ नहीं सोचा है. रोहित ने कहा कि अच्छे तरीके से ग्राउंड पर आना है और अच्छे से खेलना है. अपने आप को बैलेंस रखना है.
टीम के कप्तान की तरफ से क्या मैसेज होगा? इस पर रोहित ने कहा कि हमें कुछ बदलाव नहीं करना है, बस जैसे खेलते आए हैं, वैसे ही खेलना है. 2007 में हमें नहीं लगता है कि एमएस ने कोई मैसेज दिया होगा. शुरू से अंत तक सभी खेलते रहे.
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…