खेल

WC Final IND vs AUS: खिताबी मुकाबले से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए साबरमती रिवर फ्रंट क्रूज पर डिनर… स्पेशल होगा मेन्यू

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल को लेकर गुजरात के अहमदाबाद में खास तैयारियां चल रही हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होने वाली है. इसके लिए सभी को बेसब्री से इंतजार हैं. वहीं इसके अलावा साबरमती रिवर फ्रंट को भी पूरी तरह से सजा दिया गया है क्योंकि यहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों को डिनर का न्योता दिया गया है. विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है. बीसीसीआई इस फाइनल मुकाबले को यादगार बनाना चाहती है जिसे कभी भी न भूला जा सके.

रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले साबरमती रिवरफ्रंट पर अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. दोनों टीम के सदस्य इस नजारे का लुफ्त उठाते हुए नजर आएंगे.  मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खास डिनर का निमंत्रण मिला है.

खास तरह के डिनर की तैयारी

वर्ल्ड के खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन खास तैयारियां कर रहा है. साबरमती नदी पर बना रिवर क्रूज रोस्टोरेंट सभी लग्जरी सुविधाओं से लैस है. रेस्टोरेंट के मालिक सुहार मोदी ने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले सभी टीमों को डिनर के लिए अमंत्रित किया गया था. अब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के लिए डिनर की तैयारी की जा रही है.

कैसा रहेगा मेन्यू ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिवर क्रूज पर डिनर को स्पेशल बनाने के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है. खिलाड़ियों को स्थानीय खाना और 5 स्टोर होटलों का खाने के साथ गुजरात के फेमस स्नेक्स भी परोसे जाएंगे. इसके अलावा मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए बाजरे का इस्तेमाल भी किया जाएगा.

अटल फूट ओवर ब्रिज भी घूमने की तैयारी

दोनों टीमों के खिलाड़ियों की मस्ती यहीं नहीं खत्म होने वाली है. इसके बाद सभी लोग अटल फूट ओवर ब्रिज पर भी धूमने जाएंगे. यहां से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को यहां के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

3 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago