सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (सोर्स-X)
IND vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्राका के खिलाफ खेलेते हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में अपना 49वां शतक ठोक दिया. शतक लगाते ही विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर ली. विराट कोहली के शतक लगाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को बधाई दी है.
सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए विराट कोहली को 49वां शतक लगाने पर बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘शानदार खेले विराट. इस वर्ष की शुरुआत में 49 से 50 तक जाने में मुझे 365 दिन लगे. मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आप 49 से 50 पर पहुंच जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. बधाई हो.’
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक लगाए हैं. उन्होंने एकदिवसीय मैचों के 452 पारी में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मात्र 277 वनडे पारियों में अपना 49वां शतक जड़ दिया. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली शतकों का अर्धशतक लगाएंगे.
मैच के बाद विराट कोहली को जब पता चला कि सचिन ने उन्हें बधाई दी है, तो वो काफी भावुक हो गए. कोहली ने कहा कि वो कभी सचिन की बराबरी नहीं कर सकते हैं. कोहली ने कहा यह बहुत बड़ा मैच था. टूर्नामेंट की सबसे बड़ी टीम के साथ खेलना काफी चुनौतीपूर्ण था, ऐसे मौके पर हमने अच्छा करने का प्रयास किया. मेरे जन्मदिन के मौके पर यह शतक बना ये और भी खास हो गया. लोगों ने इसे और भी खास बना दिया. मैच में धीमी बल्लेबाजी को लेकर विराट ने कहा कि गेंद जैसे-जैसे पूरानी होती गई. स्थितियां धीमी होती चली गई.
ये भी पढ़ें- Virat Kohli Record: विराट कोहली ने कर ली ‘भगवान’ की बराबरी, बर्थडे के दिन ठोका वनडे करियर का 49वां शतक
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…