ICC World Cup 2023

World Cup: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 छक्के जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड की बादशाहत खत्म कर किया नंबर एक पर कब्जा

South Africa New Record in World Cup: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 साउथ अफ्रीका के लिए अच्छा बीत रहा है. टीम ने अब तक खेले गए अपने सात मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच में उसे नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है. बुधवार को खेले गए सातवें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन का स्कोर खड़ा किया. प्रोटियाज टीम की ओर से इस इनिंग में 15 छक्के लगे और इन छक्कों की मदद से साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के चार साल से बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाली टीम बन गई है.

वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम ने रचा इतिहास

वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने सातवें मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्विंटन डिकॉक (114 रन), रासी वान डर दुसें (133 रन) और डेविड मिलर की 53 रनों की पारी के दम पर 357 रनों का विशाल सा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम 167 रनों पर ऑल आउट हो गई और उसे 190 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में प्रोटियाज बल्लेबाजों ने कुल 15 छक्के लगाए और इसी के साथ साउथ अफ्रीका टीम वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने वाली टीम बन गई है. साउथ अफ्रीका ने अब तक खेले गए सात मैच में 82 छक्के लगाए हैं. इससे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के नाम था. इंग्लैंड ने साल 2019 के वर्ल्ड कप में 76 छक्के लगाए थे. अब इंग्लैंड दूसरे स्थान पर आ गई है.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: वानखेड़े में नहीं चलता रोहित शर्मा का बल्ला, वनडे में 20 रन है उच्चतम स्कोर

वर्ल्ड कप के एक सीजन में सर्वाधिक छक्का जड़ने वाली टीम बनी

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं. अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे डिकॉक इस टूर्नामेंट में डिकॉक बेखौफ होकर क्रिकेट खेल रहे है, जिसका असर साउथ अफ्रीका टीम पर भी दिख रहा है. डिकॉक अब तक खेले गए सात मैच में चार शतक लगा चुके हैं. इस टूर्नामेंट में डिकॉक ने श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 109 रन बनाए, बांग्लादेश टीम के खिलाफ 174 रनों की धमाकेदार पारी खेली और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 114 रनों की शतकीय पारी खेली. क्विंटन डिकॉक साउथ अफ्रीका टीम की ओर से एकदिवसीय वर्ल्ड कप के एक सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

5 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

19 minutes ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

37 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

41 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

45 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

54 minutes ago