रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
नोएडा लिफ्ट हादसे में घायल कर्मचारी
Noida News: नोएडा के यथार्थ अस्पताल (Yatharth Hospital) में एक लिफ्ट गिर जाने से हादसा हो गया. इस हादसे में हॉस्पिटल में काम करने वाले 4 लोग घायल हो गए. घटना फेस-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में हुई. जानकारी के मुताबिक, इस लिफ्ट में सामान ले जाने का काम किया जा रहा था. इस दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और एक झटके में लिफ्ट नीचे आकर गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही फेस 2 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सिद्धनाथ, सृष्टि श्रीवास्तव, अर्जुन और सुखदेव माली घायल हुए हैं. डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.
यह भी पढ़ें- UP News: 22 साल पुराने केस में अमरमणि त्रिपाठी की सम्पत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला?
वहीं एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसे उस समय हुआ जब लिफ्ट बेसमेंट से फर्स्ट फ्लोर की तरफ जा रही थी. लिफ्ट करीब आठ फीट की ऊंचाई पर थी. गनीमत रही कि लिफ्ट ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थी. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. सभी इलाज अस्पातल में किया जा रहा है.
बता दें कि गौतम बुद्ध नगर में लिफ्ट हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. आए दिन लिफ्ट में फंसने और लिफ्ट टूटने की घटनाएं सामने आती हैं. पिछले लिफ्ट टूटने से एक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी. इसके नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…
Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…
भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…
Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…