हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर (सोर्स-X)
SA vs AUS World Cup 2nd Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑल आउट हो गई. शुरुआती ओवर में टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए डेविड मिलर ने मुश्किल समय में टीम के लिए शतकीय पारी खेली. वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने चार विकेट झटके. अब ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए 213 रनों की जरूरत है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब रही. पहले ही ओवर में कप्तान टिम्बा बवूमा खाता खोले बिना आउट हो गए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज क्वींटन डिकॉक 14 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रासी वान दर दुसें (6 रन) और एडन मारक्रम ने 10 रन बनाए. मध्यक्रम के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने पारी को संभाला. 14 ओवर का खेल होने के बाद अचानक बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा. बारिश खत्म होने के बाद दूबारा खेल शुरु हुआ.
बारिश खत्म होने के बाद फिर से क्लासेन और मिलर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए लेकिन ट्रेविस हेड ने 47 रन के निजी स्कोर पर क्लासेन को बोल्ड कर दिया. वहीं मार्को जानसेन पहले ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए. जेराल्ड कट्जी ने 19 रन बनाए. डेविड मिलर ने शतकीय पारी खेली. उन्हेंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली.
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टिम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोट्जी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.
यह भी पढ़ें-World Cup खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लिया 2019 का बदला
Chhattisgarh UCC Draft On Live In Relationship: छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में…
दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…
DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…
CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…