देश

Rajasthan Elections: “मोदी की गारंटी का मतलब ‘अडानी’ की गारंटी”, राहुल गांधी ने BJP पर जमकर बोला हमला

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुरू में विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने जीएसटी, नोटबंदी और कोरोना काल के समय को लेकर कहा कि जब लोग मर रहे थे तब पीएम मोदी मोमबत्ती और थाली बजवा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के समय पूरे देश में लोग मर रहे थे, दवाई नहीं थी, ऑक्सीजन नहीं थी. तब मोदी जी ने आपसे कहा- मोबाइल की लाइट जलाओ, थाली बजाओ. लेकिन राजस्थान में भीलवाड़ा मॉडल था. घर में फूड पैकेट और दवा मिल रही थी, क्योंकि हम गरीबों की सरकार चलाते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पुरानी पेंशन रद्द कर दी, लेकिन राजस्थान में हम OPS कानून बनाने जा रहे हैं. महंगाई राहत कैंप से हमने करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाया है. पीएम मोदी अडानी की जेब में पैसा डालते हैं, हम जनता की जेब में पैसा डालते हैं.

‘पिहली बार किसानों को टैक्स देना पड़ रहा है’

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “हम यहां गरीबों की सरकार चलाते हैं, आपकी रक्षा करते हैं. नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लागू किया. भारत में पहली बार किसानों को टैक्स देना पड़ रहा है. उन्होंने नोटबंदी कर सभी छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया. जिधर देखो अडानी कोई न कोई बिजनेस कर रहे हैं- एयरपोर्ट, बंदरगाह, सीमेंट प्लांट, सड़कें सब उन्हीं की हैं. वे अडानी की मदद करते हैं, अडानी पैसा कमाते हैं और उस पैसे को विदेश में इस्तेमाल करते हैं.”

अरबपतियों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार

राहुल गांधी ने आगे सरकारी संस्थाओं के प्राइवेटाइजेशन को लेकर कहा कि पीएम मोदी स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों का निजीकरण करते हैं और पूरा फायदा अरबपतियों को देते हैं. मोदी जी कृषि कानून लेकर आए और कहा कि किसानों को फायदा होगा, लेकिन देश के सारे किसान इसके खिलाफ धरने पर बैठ गए. किसानों ने कहा- यह हमारा नहीं, अडानी-अंबानी का कानून है. अंत में किसानों के साथ कांग्रेस ने मिलकर इस काले कानून को खत्म किया.

कांग्रेस नेता कहा कि मोदी, अडानी की जेब में पैसा डालते हैं, लेकिन कांग्रेस किसानों और मजदूरों की जेब में पैसा डालती है. किसान और मजदूर यह पैसा गांव और शहरों में खर्च करते हैं, छोटे दुकानदारों से जरूरत का समान खरीदते हैं. इससे यह पैसा गांव और शहरों में जाता है. इस तरह प्रदेश की अर्थव्यवस्था चालू हो जाती है और सभी को फायदा मिलता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

नई दिल्ली में पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक; केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर दिया जोर

Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…

12 minutes ago

‘32,000 सैनिक मारे गए, खत्म करो युद्ध…’, रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायर पर ट्रंप का बड़ा खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…

14 minutes ago

‘कर्ज के तले लगा दी जिंदगी की बाजी!’ गनीमत…यूपी पुलिस ने टाइम पर पहुंच बचाई युवक की जान

Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…

38 minutes ago

सड़क पर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पंचकूला, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंजाब के दो कुख्यात बदमाश घायल

Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…

38 minutes ago

विरोध प्रदर्शनों से ठप हुआ कनॉट प्लेस का व्यापार! वकीलों और व्यापारियों ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…

51 minutes ago