दुनिया

Israel Gaza War: गाजा के सबसे बड़े अल शिफा हॉस्पिटल में मिला Hamas का ऑपरेशन कमांड सेंटर और हथियार, सामने आए PHOTOS

Israel Hamas War Update: पश्चिमी एशिया में ​इजरायल और हमास की जंग कल निर्णायल मोड़ पर पहुंच गई. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने 15 नवंबर को गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल पर नियंत्रण हासिल कर लिया. IDF की ओर से कहा गया कि अस्पताल के तहखाने में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. वहां हमास ने MRI में ऑपरेशन कमांड सेंटर बना रखा था.

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने अभी अल-शिफा अस्पताल की कई तस्वीरें जारी की हैं. उन्हें अल शिफा अस्पताल के अंदर हथियार, खुफिया सामग्री और सैन्य तकनीक और उपकरण मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है. इजरायली सेना का दावा है कि अस्पताल के अंदर हमास के और लड़ाके भी हो सकते हैं, इसलिए वहां सुरंगों की तलाश की जा रही है. साथ ही लाउडस्पीकर के जरिए आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है.

हमास के 600 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त किए गए

IDF के मुताबिक, 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकी हमले के बाद गाजा में हमास के 600 से ज्यादा ठिकाने तबाह किए गए हैं. इजरायली सेना की कार्रवाई में 2 हजार से ज्यादा आतंकवादी और 70 से ज्यादा हमास कमांडर मारे जा चुके हैं. वहां आतंकियों की सैकड़ों सुरंंगों का पता चला है, जिनमें से कई सुरंगें नष्ट कर दी गई हैं.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: “गाजा पट्टी से 16 साल बाद हमास का नियंत्रण हटा”, इजरायली रक्षा मंत्री बोले- दक्षिण की ओर भाग रहे आतंकी

इजरायली सेना के एक अफसर ने बताया कि बुधवार को इजरायली सेना की अस्पताल के बाहर हमास के लड़ाकों के साथ मुठभेड़ हुई थी, तब हमास के 5 लड़ाके मारे गए. बता दें कि इजरायली सेना ने कई दिनों से अल शिफा अस्पताल को चारों तरफ से घेर रखा था.

इससे पहले अमेरिका ने कहा था कि हमास और इस्लामिक जिहादी शिफा और अन्य गाजा अस्पतालों और उनके नीचे सुरंगों का इस्तेमाल छिपने और अपने सैन्य अभियानों को चलाने और बंधकों को रखने के लिए करते हैं. जिसके बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा पट्टी में अल शिफा अस्पताल में सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

22 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago