ICC World Cup 2023

World Cup Semi Final IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर क्या करना चाहिए? सुनील गावस्कर ने बताया प्लान

World Cup Semi Final IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि टॉस जीतकर रोहित शर्मा को क्या करना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि इस समय भारतीय गेंदबाज जिस फॉर्म में हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करें या बाद में करें. हालांकि, उनका मानना है कि भारतीय टीम के लिए टारगेट का बचाव करना बेहतर रहेगा. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा अगर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं तो इससे न्यूजीलैंड टीम पर दबाव रहेगा.

पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी फर्क नहीं पड़ता

एक टीवी शो में पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर ने वानखेड़े के पिच कंडिशन और टॉस को लेकर बातचीत की. गावस्कर ने कहा कि अगर आपके पास भारतीय टीम जैसा गेंदबाजी आक्रमण है, तो ये फर्क नहीं पड़ता है कि पहले बल्लेबाजी करें या बाद में. दूसरी पारी में अगर टीम गेंदबाजी करेगी तो इससे मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि हमने ये देखा है कि ओश पड़ने के बाद गेंद विकेटकीपर के पास तेजी से जाती है.

सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय लाइन अप में तीनों गेंदबाजों को मदद मिलेगी. वहीं कुलदीप यादव जैसे स्पिन गेंदबाजों को भी पिच पर मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अगर भारत दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए टारगेट का बचाव करता है तो उनके हिसाब से मदद मिलेगी. क्योंकि विपक्षी टीम के सामने स्कोरबोर्ड का दबाव होगा. गावस्कर ने कहा कि आप 400 रन नहीं 260, 270 बनाएंगे, लेकिन कीवी टीम पर दबाव जरूर रहेगा.

वानखेड़े में भारत ने श्रीलंका को दी थी मात

बता दें कि वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खेला था. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टम 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट हो गई और टीम को 302 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के आगे श्रीलंका टीम ने घुटने टेक दिए थे.

ये भी पढ़ें- World Cup Semi Final IND vs NZ: बोल्ट ही नहीं साउदी से भी रोहित शर्मा को खतरा, जानें हिटमैन की कमजोरी!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

5 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

5 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

5 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

5 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

5 hours ago