देश

सोनिया गांधी दिल्‍ली से दूर, अब जयपुर में रहेंगी; कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल और राहुल भी साथ गए, वजह क्‍या?

Sonia Gandhi In Jaipur: सोनिया गांधी अब जयपुर में रहेंगी. आज उन्‍होंने दिल्‍ली छोड़ी और अपने बेटे राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ राजस्‍थान आ गईं. बताया जा रहा है कि सोनिया के दिल्‍ली से जाने की वजह बढ़ता प्रदूषण है. यहां उनकी तबियत कुछ समय पहले खराब हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर्स ने दिल्ली की हवा को सोनिया गांधी के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरनाक बताया था. सोनिया को इसी साल सितंबर में बुखार की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें जनवरी में भी सांस संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में जबकि, दिल्‍ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है तो सोनिया गांधी आज मंगलवार को राहुल गांधी के साथ जयपुर पहुंची हैं.

दीपावली के दूसरे दिन दिल्‍ली में AQI 400 पार

दीपावली के दूसरे दिन दिल्‍ली में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स AQI 400 पार चला गया. यह काफी चिंताजनक है. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उम्रदराज सोनिया गांधी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से जयपुर पहुंच गई हैं. वैसे भी डॉक्टर्स का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्‍चों के लिए दिल्‍ली का वातावरण सेफ नहीं रह गया है. सोनिया गांधी 2020 की सर्दियों में भी अपने डॉक्टरों की सलाह पर गोवा गई थीं.

 

यह भी पढ़िए: ‘दिल्ली में 70% बच्चे नेब्युलाइजर पर, 9 सालों में प्रदूषण नियंत्रण पर कोई काम नहीं हुआ’, गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को घेरा

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से गईं जयपुर

अभी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान आया है, उन्‍होंने कहा है कि यह राजनीति नहीं निजी यात्रा है, क्योंकि दिल्ली की हवा खराब है. वहीं, सूत्रों की मानें तो डॉक्टर्स ने दिल्ली की जहरीली हुई हवा को सोनिया के लिए खतरनाक बताया था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 minute ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

33 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago