पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोशल मीडिया)
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पिकअप वैन से कुचलकर ग्राम प्रधान की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी वैन चालक रुदल यादव सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. रंजिश के चलते दो हफ्ते पहले साजिश रचकर प्रधान की हत्या की गई थी. इस घटना के बाद से ही लोग जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वहीं गिरफ्तार होने के बाद आरोपियों ने बताया है कि प्रधान को मौत के घाट उतारने के लिए उसने 40 हजार की सुपारी ली थी.
ये गम्भीर मामला देवरिया के खुखुंदू थानाक्षेत्र के ग्राम परसिया से सामने आया है. इस गांव में अशोक मिश्रा प्रधान थे और वह प्रधान संघ के अध्यक्ष भी थे. पुलिस के मुताबिक वह अपनी बाइक से 11 अक्टूबर को देवरिया जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में भरौली के पास पिकअप वैन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह बाइक से गिरे ड्राइवर ने उनके ऊपर पिकअप वैन दौड़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले में मृतक के बेटे ने खुखुंदू थाने में शक के आधार पर गांव के ही आबिद के साथ ही कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. घटना प्रधान से जुड़ी होने के कारण पुलिस ने तत्काल मामले में छानबीन शुरू की और शुक्रवार को सोनू घाट चौराहे के पास से पिकअप वैन के साथ ही उसके चलकर रुदल यादव को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने सुपारी देने वाले का नाम पुलिस के सामने खोला है. रुदल यादव ने पुलिस को बताया कि उसे आबिद ने वारदात को अंजाम देने के लिए 40 हजार रुपए दिए थे. फिलहाल आबिद अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है. इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम रंजिश के कारण दिया गया मालूम होता है. फिलहाल आबिद की गिरफ्तारी के बाद ही सारा सच सामने आ सकेगा. वहीं पुलिस ने ये भी बताया कि कुछ लोगों ने अशोक मिश्रा से जमीन कब्जे को लेकर शिकायत की थी, जिसकी जानकारी अशोक ने जिला प्रशासन को दी थी. खबर सामने आई है कि इसी वजह से जमीन कब्जा करने वाले उनके खिलाफ थे और इसी वजह से उनकी हत्या करवा दी. फिलहाल पूरे मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी है.
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…