ICC World Cup 2023

IND vs AUS WC Final: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने विराट कोहली, चेहरे पर नहीं नजर आई खुशी

IND vs AUS WC Final: वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ ऑस्ट्रेलिया के जीत के साथ समाप्त हो गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 42 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और छठी बार विश्व चैंपियन बन गया. इस मैच के हिरो रहे ट्रेविस हेड ने 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और मैच का रूख पलट दिया. हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने कोहली

भारतीय टीम का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला. अवार्ड लेने के दौरान किंग कोहली के चेहरे पर कोई खुशी नहीं दिखाई दी. भारतीय टीम के जीतने के बाद अगर उन्हें यह अवार्ड मिलता तो शायद कोहली के चहरे पर एक अलग ही खुशी होती लेकिन टीम इंडिया को हार सामना करना पड़ा. विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 765 रन निकले.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS WC Final: छठी बार ऑस्ट्रेलिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक, भारत का खिताब जीतने का सपना टूटा

WC 2023 में कोहली ने बल्ले से निकले 765 रन

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए. उनके बल्ले से जमकर रन बरसे है. कोहली ने इस टूर्नामेंट में 765 रन बनाए हैं, जो वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक रन है. कोहली के बल्ले से इस संस्करण में तीन शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. इसके अलावा कोहली ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में एक विकेट भी चटकाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

15 minutes ago

क्या ऐसे तबाह होगी हमारी धरती? मृत तारे के पास मिला वो खौफनाक राज, जिसे वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे

Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…

23 minutes ago

हरियाणा से आ रहा था मौत का सामान, अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध इथेनॉल से भरा ट्रक पकड़ा

Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…

23 minutes ago

PET परीक्षा का दूसरा चरण कल, लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक बच्चों की छुट्टी, जानिए क्या हैं एग्जाम के नए नियम

UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…

34 minutes ago

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

46 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

50 minutes ago