गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
टीम इंडिया (फोटो ट्विटर)
World Cup 2023 Final Match: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद करोड़ों देशवासियों को दिल टूट गया. हर कोई टीम की हार से निराश है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था. आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया. इसके अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी जीत पर बधाई दी.
ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ. ट्रैविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई.
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि टीम इंडिया, आपने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया! जीतें या हारें – हम आपसे किसी भी तरह से प्यार करते हैं और हम अगला भी जीतेंगे. विश्व कप में शानदार जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई.
दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि- भारत भले ही ट्रॉफी जीतने से चूक गया हो, लेकिन विश्व कप में उनका सफर असाधारण से कम नहीं था. उन्होंने कड़ा संघर्ष किया, उत्कृष्ट क्रिकेट खेला और हर खेल में शानदार प्रदर्शन किया. पूरे टूर्नामेंट में देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारे लड़कों को बधाई.
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…
Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…
राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…