Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AUS WC Final: छठी बार ऑस्ट्रेलिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक, भारत का खिताब जीतने का सपना टूटा

IND vs AUS Final Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया.

Australia Won WC

वर्ल्ड चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया (सोर्स- ICC, X

IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाए. इसके जवाब में कंगारू टीम ने ट्रेविस हेड के 137 रन और मार्नस लाबुशेन के नाबाद 58 रनों की बदौलत 43 ओवर में चार विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया से फैंस यह मैच जीतने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन यहां पर ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली और ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital