ICC World Cup 2023

IND vs NZ: किंग कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी से लेकर पिया ड्रिंक्स, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच के दौरान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने विराट कोहली को ड्रिंक्स पिलाया. यह घटना भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान 30वें ओवर में हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोहली ने विल यंग से ड्रिंक्स मांगा

भारतीय पारी के दौरान 30वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान किंग कोहली न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पास पहुंचे और विल यंग से पानी की बोतल मांगने लगे. कीवी खिलाड़ी ने तुरंत कोहली को पानी का बोतल दिया. इसके बाद कोहली ने पानी पीकर वापस बोतल यंग को दिया और फिर वहां से निकल गए. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स के बीच आपस में अच्छे संबंध हैं. विराट कोहली और केन विलियमसन अच्छे दोस्त हैं. वहीं कई प्लेयर्स ऐसे हैं जो आईपीएल में टीम के साथी हैं.

भारत ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेले गए मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 327 रन पर ऑल आउट हो गई. कीवी टीम को 70 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनी ली.

ये भी पढ़ें- Narendra Modi Stadium में वर्ल्ड कप फाइनल की तैयारी शुरू, मैच से पहले होगा एयर शो

किंग कोहली ने जड़ा 50वां शतक

सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कोहली वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं वर्ल्ड कप 2023 में कोहली के नाम तीन शतक दर्ज हो गया है. कोहली ने जिस समय सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा, उस वक्त सचिन खुद मैच देखने के लिए स्टैंड्स में बैठे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

11 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

14 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

30 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

40 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

41 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

52 minutes ago