दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
सांकेतिक फोटो
UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा की तैयारी और भी तेज होती जा रही है और इस बार यूपी की लोकसभा की सभी 80 सीटों को साधने के लिए भाजपा चौतरफा बैटिंग कर रही है. अब पश्चिमी यूपी में जाट वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया है और जाटों के बड़े नेता और किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की भव्य जयंती जो कि 23 दिसंबर को है, मनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है. प्लान के मुताबिक, चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ ही भाजपा के कई बडे़ नेता मौजूद रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद के बिलारी कस्बे में अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा और पांच मंजिल जाट भवन का अनावरण होने जा रहा है. खबरों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह की देश में ये सबसे ऊंची प्रतिमा होगी. इसके साथ ही एक सौ बेड के वृद्धाश्रम का भी शुभारंभ होने जा रहा है. पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण समेत कई दिग्गज व स्थानीय जाट नेता भी शामिल होंगे. भाजपा के इस कार्यक्रम को पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं से जोड़कर देखा जा रहा है.
राजनीतिक जानकारों की मानें तो पश्चिमी यूपी की करीब 22 लोकसभा सीटों पर जाट मतदाता निर्णायक की भूमिका निभाते हैं और राष्ट्रीय लोक दल के वोटबैंक माने जाते हैं और इसके मुखिया जयंत चौधरी की यहां पर अलग छवि है. यही कारण है कि भाजपा किसी तरह इन वोटरों को अपने साथ लाना चाहती है और इस ओर हर सम्भव कोशिश कर रही है. 23 दिसम्बर को होने जा रहे कार्यक्रम को भाजपा के इसी प्रयास से जोड़ कर देखा जा रहा है. भाजपा ने भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष भी इसी को ध्यान में रख कर बनाया था क्योंकि वह जाट समुदाय से आते हैं. तो वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चौधरी चरण सिंह की जयंती पर भाजपा द्वारा आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग जुड़ेंगे. इससे कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि भाजपा अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं.
दिसम्बर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए अखिल यूपी जाट महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि, प्रतिमा की देख-रेख व वृद्धा आश्रम और कोचिंग के संचालन के लिए 11 सदस्यीय ट्रस्ट का गठन किया गया है. इसमें सेवा निवृत्त आईएएस, आईपीएस और सेवानिवृत्त जज को शामिल किया गया है. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि, इसमें सभी जाति के लोग आ सकेंगे. वहीं यूपी जाट एप से बच्चों को कोचिंग भी दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…