बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम
IND vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. मैच के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान मैदान पर विराट कोहली से मिलने आए और उनसे एक खास चीज की मांग की, जिसे देने से विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए. किंग कोहली ने बाबर आजम को अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाबर आजम के कोहली से गिफ्ट लेने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने उनकी क्लास लगा दी.
वीडियो में दिख रहा है कि मैच के बाद बाबर आजम विराट कोहली के पास आते हैं और उनसे कुछ बातें करते हैं. इस दौरान विराट कोहली अपना साइन की हुई जर्सी बाबर आजम को भेंट करते हैं. इसके बाद दोनों खिलाड़ी के बीच कुछ बातचीत होती है, फिर बाबर आजम वहां से निकल जाते हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के बाद बाबर के कोहली से तोहफा लेने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम भड़क गये. एक टेलीविजन चैनल से बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा कि बाबर को आज के दिन ये सब नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ करारी हार के बाद बाबर आजम को ये सब मैदान पर नहीं करना चाहिए था. एक फैंस के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब वो बाबर का वीडियो देखा तभी उन्होंने कहा कि आज यह सब बिल्कुल नहीं करना चाहिए था. वसीम अकरम ने बाबर आजम पर आग बबूला होते हुए कहा कि, ‘अगर आपके चाचा के बेटे ने कोहली का टी शर्ट लाने के लिए बोला है तो मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में ये सब कर लेते’.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के लिए मजे, ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ जवाब हुआ वायरल
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पूरी पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर ऑल आउट हो गई. एक समय पाकिस्तान टीम का स्कोर 2 विकेट पर 155 रन था. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम 50 ओवर तक खेलेगी लेकिन उसके बाद अगले 36 रन बनाने में उसके आठ विकेट गिर गये. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिकॉर्ड आठवीं बार हरा दिया. कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की तूफानी पारी खेली.
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…