भारत बनाम न्यूजीलैंड (सोर्स-X)
World Cup 2023 1st Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोपहर दो बजे से मैच शुरु होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम का सरफ समाप्त हो जाएगा. भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं न्यूजीलैंड टीम को लीग मुकाबले में चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच मैच काफी दिलचस्प होने वाला है.
वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. ऐसे में कल के मुकाबले में भारतीय टीम के पास पिछली हार का हिसाब चुकता करने का मौका होगा. भारत की धरती पर दोनों टीमें वर्ल्ड कप में तीन बार आमने-सामने हो चुकी है और तीनों ही दफा भारतीय टीम का पलरा भारी रहा है. ऐसे में कल होने वाला मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
डेवोन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथ (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें- World Cup Semi Final IND vs NZ: पूरे दिन सोचकर भी क्या होगा? न्यूजीलैंड से भिड़ंत से पहले हिटमैन का आया रिएक्शन
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…