इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच
World Cup 2023 Double Header: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं. मंगलवार 9 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा.
सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी है. इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 9 विकेट से हार मिली थी. वहीं बांग्लादेश अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा था. इधर श्रीलंका की टीम को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि, पाकिस्तान अपने पहले मुकाबले में 81 रन से जीत दर्ज कर चुकी है.
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होता है. ठंड के समय में हवा तेज चलने के कारण मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को विकेट मिलती है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार साबित होती रही है. मैच के शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिलती है. खेल जैसे आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी भी बेहतर होती है. दोनों ही मैदान पर मौसम ठीक रहेगी. बारिश की संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 NZ vs NED: न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 99 रनों से हराया, सेंटनर ने झटके 5 विकेट
धर्मशाला में इंग्लैंड की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. सुबह साढ़े दस बजे से मैच खेला जाएगा. इस पिच पर पिछला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी. कल दूसरी बार बांग्लादेश की टीम इसी मैदान पर इंग्लैंड से भिड़ेगी. इधर, हैदराबाद में अपनी पहली जीत तलाशने के लिए श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. श्रीलंका को पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों बड़े अंतर से हार मिली थी. वहीं पाकिस्तान की बात करें तो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पाक टीम ने नीदरलैंड को हरा चुका है. ऐसे में कल पाकिस्तान दूसरी बार इस मैदान पर उतरेगी.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…