सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत (सोर्स-X)
IND vs NZ Semi Final: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आखिरकार वर्ल्ड कप 2023 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है. आईसीसी ने वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिए चौथे स्थान पर जगह पक्की कर दी है. अब 15 नवंबर को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होगी. 2019 वर्ल्ड कप के बाद दूसरी बार भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. पिछली बार न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. लेकिन अब भारतीय टीम के पास हार का बदला लेने का बेहतरीन मौका होगा.
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में गुरुवार को टॉस हारने के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. इसके बाद इंग्लैंड ने पाक टीम को 338 रनों का लक्ष्य देकर रही सही कसर पूरी कर दी. अगर पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतती तो कुछ समीकरण ऐसे थे, जिसकी मदद से पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता था, लेकिन वह भी कठिन था. ऐसे में टॉस हारने के साथ पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म हो गई थी. डिफेंडिंग चैंपियन की पारी खत्म होने के साथ ही आईसीसी ने आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने की घोषणा कर दी.
लगातार दूसरी बार भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में होगी. इससे पहले साल 2019 में भी भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे. उनके आउट होने के साथ ही भारत की उम्मीदें खत्म हो गई थी. अब भारत का उसका बदला लेने का बेहतरीन मौका है.
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट में एक बार आमने-सामने हो चुकी है. धर्मशाला में खेले गए उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया था. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 12 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया था. भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में बेहतरीन फॉर्म में है. अब तक खेले गए आठ मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है.
ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, मार्श ने खेली 177 रन की शानदार पारी
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…