दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
IIT बॉम्बे में हमास के आतंकियों का समर्थन
Israel-Hamas war: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में कथित तौर पर हमास को समर्थन करने का मामला सामने आया है. वहां छात्रों ने एक प्रोफेसर और एक गेस्ट स्पीकर की शिकायत पुलिस से की है. छात्रों का कहना है कि यहां लेक्चर के दौरान माहौल को खराब किया जा रहा है. यहां फिलिस्तिनी आतंकियों के समर्थन में बातें कही जा रही हैं. छात्रों ने ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस (HSS) विभाग की प्रोफेसर शर्मिष्ठा साहा और गेस्ट स्पीकर सुधन्वा देशपांडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि इजरायल हमास के युद्ध पर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है. कुछ देश इजरायल के साथ हैं तो कुछ अरब देशों ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है. वहीं अगर भारत की बात की जाए तो यहां भी दो खेमे बन गए हैं.
आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि एक लेक्चर में ‘एचएस 835 परफॉर्मेंस थ्योरी एंड प्रैक्सिस’ के बहाने प्रोफेसर शर्मिष्ठा साहा द्वारा गलत जानकारियां दी गईं. उन्होंने कहा कि झूठी कहानियों के बहाने छात्रों को प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है. छात्रों ने पुलिस को लिखी गई शिकायत में कहा कि गेस्ट स्पीकर सुधाकर पांडे (एक कट्टरपंथी वामपंथी) को अपने पाठ्यक्रम कार्य एचएस 835 के हिस्से के रूप में आमंत्रित करने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है.
उन्होंने आरोप लगाया कि गेस्ट स्पीकर सुधन्वा देशपांडे ने फिलिस्तीनी आतंकवादी जकारिया जुबैदी की जमकर तारीफ की है. इससे आईआईटी बॉम्बे की शिक्षा और सुरक्षा पर गलत परिणाम पड़ सकते हैं.
छात्रों की शिकायत में बताया गया कि देशपांडे ने कहा कि फिलिस्तीनी संघर्ष एक स्वतंत्रता संग्राम है और उपनिवेशवाद के इतिहास में ऐसा कोई संघर्ष नहीं हुआ है जो बिल्कुल अहिंसक था. कभी नहीं! भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पूरी तरह से अहिंसक नहीं था. आईआईटी बॉम्बे छात्रों ने इस बात परेशान को पुलिस में शिकायत की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के लेक्चर से छात्रों में गलत प्रभाव पड़ सकता है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…