ICC World Cup 2023

IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने की रोहित शर्मा की तारिफ, बोले- हिटमैन ने मैदान के अंदर और बाहर पेश किया उदाहरण

IND vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी लीग मैच रविवार 12 नवंबर को खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत का सामना नीदरलैंड्स की टीम से होगा. मैच से एक दिन पर टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की. द्रविड़ ने कहा कि टूर्नामेंट में भारत को जो जीत की लय मिली है, उसमें कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका है.

द्रविड़ ने की रोहित शर्मा की तारीफ

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा एक लीडर रहे हैं और मुझे लगता है कि रोहित ने मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह पर उदाहरण पेश किया है. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में कुछ मैच ऐसे भी रहे हैं, जो हमारे लिए काफी गंभीर हो सकते थे, लेकिन वह हमें उस तरह की शुरुआत दिलाने में सफल रहे, जिससे हमारे लिए मैच आसान बन गया.

रोहित शर्मा ने पेश किया उदाहरण

राहुल द्रविड़ ने कहा कि रोहित शर्मा ने टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलकर दूसरों के सामने उदाहरण पेश किया है, इससे ड्रेसिंग रूम में भी असर पड़ा है. रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में जिस तरह से पारी का आगाज किया है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करता रहा है. बता दें कि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए आठ मैच में 443 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड कप में रोहित का बेहतरीन प्रदर्शन

भारतीय टीम के कोच ने आगे कहा कि हम विशेष तरीके से खेलने के बारे में बात करते हैं. लेकिन आप ऐसा तब तक नहीं कर सकते हैं, जब तक की आपका नेतृत्व करने वाला ऐसा नहीं करता है और जब तक की वह आपके सामने उदाहरण नहीं पेश करता है. रोहित शर्मा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह बेहतरीन है. मुझे लगता है कि उसकी कप्तानी बेहतरीन रही है. वह ऐसा खिलाड़ी है, जिसे सभी से काफी सम्मान मिला है. बता दें कि रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह लगातार रन बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

1 minute ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

12 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

19 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

26 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

26 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

45 minutes ago