ICC World Cup 2023

World Cup 2023 NZ vs BAN: बांग्लादेश के सामने होगी न्यूजीलैंड की चुनौती, मैच से पहले जानें हेड टू हेड आंकड़े

World Cup 2023 NZ vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक दस मैच खेले जा चुके हैं. शुक्रवार यानी कल 11वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर दो बजे से मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी.

वर्ल्ड कप में दो-दो मैच खेल चुकी है दोनों टीमें

न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप 2023 में अबतक दो मैच खेल चुकी है. पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रनों से हराया था. इधर, बांग्लादेश की टीम अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. जबकि, दुसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

स्पिनर्स को मिलती है मदद

चेपॉक की पिच काली औल लाल मिट्टी से बनी अलग-अलग पीच हैं. लाला मिट्टी वाली पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. वहीं काली मिट्टी वाली पिच पर स्पिनर्स को अच्छी टर्न मिलती है. वहीं एक पिच ऐसी भी है जो लाला और काली दोनों मिट्टी से बनी है. इसपर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है. ऐसा पिछले मैच में देखने को भी मिला था. जहां भारतीय स्पिनर्स ने 6 विकेट चटकाए थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंटिया को जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: अहमदाबाद में टीम इंडिया का खास अंदाज में स्वागत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है हाई वोल्टेज मुकाबला

41 बार आमने-सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम वनडे में 41 बार आमने-सामने हो चुके हैं. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 30 बार जीत दर्ज की है. वहीं बांग्लादेश ने 10 बार मैच को अपने नाम किया है. वहीं एक मैच में कोई परिणाम नहीं निकल पाया. अगर इस रिकॉर्ड को देखें तो यहां पर न्यूजीलैंड की टीम का पलरा भारी दिख रहा है.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, डेरिल मिचेल.

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन

लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजिद हसन, नजमुल शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, मो. तौहीद हृदोय, मेहदी हसन, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर हरमान.

Vikash Jha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago