देश

दिल्ली में फिर खौफनाक घटना, गर्लफ्रेंड कर रही थी बॉयफ्रेंड को नजरअंदाज, तो कर दिए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. मामला वहीं प्रेम-प्रसंग का है. खबरों के मुताबिक, यहां एक गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड से नाराज होकर कई सालों का रिलेशनशिप तोड़ना चाह रही थी तो लड़के ने इस परेशान होकर लड़की पर बेरहमी से हमला बोल दिया. उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. हालांकि लड़की किसी तरह से बच गई. वरना, दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय इलाके में भी शाहबाद डेयरी जैसा हत्याकांड़ हो जाता. खून से लथपथ लड़की को किसी तरह से अस्पताल ले जाया जाता है और उसका इलाज चल रहा है. लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ IPC की धारा 307 समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

लड़के को नजरअंदाज कर रही थी लड़की

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पीड़िता का पूर्व में आरोपी के साथ प्रेम संबंध था लेकिन बाद में वह उसे नजरअंदाज कर रही थी. 27 साल के आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि उसकी पुष्टी न्यूज एजेंसी द्वारा नहीं की गई है, इसलिए हम उस वीडियो को आपको नहीं दिखा रहे हैं.

वीडियो में एक युवती कैब के अंदर दिखाई दे रही है जिसके शरीर का ऊपरी भाग खून से लथपथ है. वह राहगीरों से मदद मांग रही है. वीडियो में अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ने वाला कैब चालक कह रहा है कि वह युवती को ले जाने के लिए आया था. ये दोनों साथ थे और कार में सवार हुए और उसके बाद आरोपी ने युवती पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें-  “पापा कभी प्रमुख पद से इस्तीफा देना नहीं चाहते थे”, शरद पवार ने क्यों छोड़ी थी NCP की अध्यक्षता, सुप्रिया सुले ने किया खुलासा

कैब में किया चाकू से हमला

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी के अनुसार, लाडो सराय के फिरनी रोड से सुबह छह बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को देखा जो लाडो सराय की ही रहने वाली है. जांच में पता चला कि आरोपी बीते दो सालों से पीड़ित के साथ प्रेम संबंध में था. उपायुक्त ने बताया कि हाल में युवती ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया तो वह सुबह लाडो सराय इलाके में मिलने आया था. वे दोनों बात कर रहे थे और युवती कैब में बैठ गई. इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी गौरव पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago