देश

वाराणसी मंडल में लगाए जाएंगे 1.71 करोड़ पौधे, योगी सरकार ने विभागों को दिया लक्ष्य

Varanasi News: पौधरोपण महा-अभियान के तहत योगी सरकार 1.71 करोड़ पौधे लगाकर वाराणसी मंडल को और हरा-भरा करेगी. पिछले दिनों भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के कारण आमजन का हाल काफी बुरा हो गया था. लोग घरों में कैद हो गए थे. सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था. जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार पौधरोपण पर फिर तेजी से काम कर रही है. सरकार इस वर्ष फिर पौधरोपण महाभियान चलाकर धरती को हरा भरा कर ईको सिस्टम को बैलेंस करने का प्रयास कर रही है. इसके तहत वाराणसी मंडल में इस बार 1.71 करोड़ से अधिक पौधे लगाने की तैयारी चल रही है. वाराणसी जनपद में 17.87 लाख से अधिक पौधे रोपित किये जाने की योजना है. महाभियान में 27 सरकारी विभाग के अफसर शामिल होकर पौधे लगाएंगे. 20 जुलाई को महा-अभियान चलाया जाएगा.

लगाए जाएंगे ज्यादा आक्सीजन देने वाले पौधे

वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति ने बताया कि वाराणसी सर्किल के तीन जिलों (वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर) के अलावा चंदौली में मिलाकर कुल चारों जिलों में 1 करोड़ 71 लाख, 18520 पौधे रोपित करने की योजना है. इसमें फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है. सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे.

वाराणसी मंडल में कहां, कितने पौधे लगाने का लक्ष्य?

वाराणसी- 1786859 पौधे.
गाजीपुर- 4014100 पौधे.
जौनपुर- 5197980 पौधे.
चंदौली- 6208920 पौधे.

यह भी पढ़ें- UP News: वाराणसी में 90 करोड़ की लागत से बनी सड़क बारिश में धंसी, वीडीए ने निर्माण कंपनी पर ठोंका 50 लाख का जुर्माना

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

3 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

6 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

41 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

41 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

44 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

59 minutes ago