देश

Rajasthan के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन दंपतियों के पास दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, उन्हें किसी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा.

दरअसल, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पाली पहुंचे थे. यहां उन्होंने जिला परिषद में बैठक की. इसके बाद उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दावा किया.

झाबर सिंह ने क्या कहा

झाबर सिंह खर्रा ने पाली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘जनसंख्या बढ़ रही है और सुविधाएं घट रही हैं. इस वजह से समस्याएं भी सामने आ रही हैं. इसलिए अब भारत सरकार के स्तर पर प्रयास चल रहा है, जिन दंपतियों या परिवारों में दो या तीन से अधिक संतान होगी. उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा. इससे संबंधित कानून जल्द ही देश में देखने को मिलेगा.’

कैबिनेट मंत्री ने राजस्थान सरकार के बजट पर भी बात की. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए ही ये बजट बनाया गया है. सरकार ने बजट में जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा.

हर वादे को पूरा किया जाएगा

खर्रा ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें हर हाल में पूरा करने का संकल्प लेती है. सत्ता में आने से पहले पार्टी की ओर से जो संकल्प पत्र जारी किया गया था. उसके अनुसार, सभी विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं. डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए. जनता से किए गए हर वादे को समय पर पूरा किया जाएगा.

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर धरातल पर दिखने लगेगा. खर्रा ने कहा कि बजट में की गईं घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. बजट के अनुसार, योजनाओं को बनाने का भी निर्देश दिया गया है. सरकार की यही गारंटी है कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर दिखना शुरू हो जाए. सभी कामों को समय पर पूरे किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: “सीएम योगी के विरोध में विधायकों को उकसाया जा रहा”, लोकसभा चुनाव में मिली हार का ठीकरा मुख्यमंत्री पर फोड़ने की हो रही कोशिश


झाबर सिंह का बयान निंदनीय

बहरहाल झाबर सिंह खर्रा के तीन बच्चों वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके बयान का जिक्र कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि पीएम मोदी 400 पार सीटें इसलिए चाहते हैं कि वह संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म कर सकें. राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह ने अपने बयान से इस बात की पुष्टि कर दी है.’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्र या राज्य सरकार इस तरह का कानून लाने जा रही है, जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे होंगे. उनको सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. ये संविधान की मूल अवधारणा के खिलाफ है. अभी तक कोई कानून लाया नहीं गया है, लेकिन झाबर सिंह का ये बयान निंदनीय है. वह अपने बयान से भाजपा और आरएसएस की सोच को पेश कर रहे हैं, क्योंकि वह संविधान को मानने वाले लोग नहीं हैं.

संविधान नहीं मानते भाजपा के लोग

उन्होंने संविधान की बात करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने लोगों को हर एक चीज का अधिकार दिया है. ऐसे में लोगों के अधिकारों को कैसे समाप्त कर सकते हैं. भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते हैं, वे आरएसएस के संविधान में यकीन रखते हैं, इसलिए जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं दिया.

गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव में मिली हार को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि हाल में 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. जनता ने वहां भी भाजपा को नकार दिया है और राजस्थान में पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा. मेरा मानना है कि वह ऐसे बयान देकर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं. संविधान को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago