Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वाराणसी मंडल में लगाए जाएंगे 1.71 करोड़ पौधे, योगी सरकार ने विभागों को दिया लक्ष्य

योगी सरकार इस वर्ष फिर पौधरोपण महाभियान चलाकर धरती को हरा भरा कर ईको सिस्टम को बैलेंस करने का प्रयास कर रही है. इसके तहत वाराणसी मंडल में इस बार 1.71 करोड़ से अधिक पौधे लगाने की तैयारी है.

saplings in varanasi

Varanasi News: पौधरोपण महा-अभियान के तहत योगी सरकार 1.71 करोड़ पौधे लगाकर वाराणसी मंडल को और हरा-भरा करेगी. पिछले दिनों भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के कारण आमजन का हाल काफी बुरा हो गया था. लोग घरों में कैद हो गए थे. सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था. जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार पौधरोपण पर फिर तेजी से काम कर रही है. सरकार इस वर्ष फिर पौधरोपण महाभियान चलाकर धरती को हरा भरा कर ईको सिस्टम को बैलेंस करने का प्रयास कर रही है. इसके तहत वाराणसी मंडल में इस बार 1.71 करोड़ से अधिक पौधे लगाने की तैयारी चल रही है. वाराणसी जनपद में 17.87 लाख से अधिक पौधे रोपित किये जाने की योजना है. महाभियान में 27 सरकारी विभाग के अफसर शामिल होकर पौधे लगाएंगे. 20 जुलाई को महा-अभियान चलाया जाएगा.

लगाए जाएंगे ज्यादा आक्सीजन देने वाले पौधे

वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति ने बताया कि वाराणसी सर्किल के तीन जिलों (वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर) के अलावा चंदौली में मिलाकर कुल चारों जिलों में 1 करोड़ 71 लाख, 18520 पौधे रोपित करने की योजना है. इसमें फलदार व ऑक्सीजन देने वाले पौधों को अधिक लगाने की योजना है. सहजन, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, जामुन, आंवला, अमरुद, आम, सागौन, शीशम आदि के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे.

वाराणसी मंडल में कहां, कितने पौधे लगाने का लक्ष्य?

वाराणसी- 1786859 पौधे.
गाजीपुर- 4014100 पौधे.
जौनपुर- 5197980 पौधे.
चंदौली- 6208920 पौधे.

यह भी पढ़ें- UP News: वाराणसी में 90 करोड़ की लागत से बनी सड़क बारिश में धंसी, वीडीए ने निर्माण कंपनी पर ठोंका 50 लाख का जुर्माना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital