तारिक जमील अपने बेटे के साथ
Pakistan Islamic scholar Maulana Tariq Jamil: पाकिस्तान के जाने माने उपदेशक मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील की बीते रविवार (29 अक्टूबर) को गोली लगने से मौत हो गई है. घटना पाकिस्तान के पंजाब के खानेवाल जिले में स्थित तुलम्बा तहसील की है. गोली लगने के बाद असीम जमील के शव को तुलम्बा अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
तारिक जमील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से इस खबर की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, तारिक जमील ने कहा, “इस दु:ख की घड़ी में हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप अपनी दुआओं में याद रखें. अल्लाह मेरे बेटे को स्वर्ग में ऊंचा स्थान दे.” जमील की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है.
हत्या या आत्महत्या ?
जमील की मौत के बाद मामले की पुष्टि करते हुए डीपीओ खानेवाल राणा उमर फारूक सलामत ने कहा कि मौलाना तारिक जमील के बेटे असीम जमील को गोली लगी है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि असीम जमील ने आत्महत्या की है तो अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा आसिम जमील की हत्या की बात भी सामने आ रही है.
वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक डॉ. उस्मान अनवर ने घटना का संज्ञान लिया और मुल्तान क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट मंगाई गई है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘मौत का कारण सबूतों और फोरेंसिक रिपोर्ट के आलोक में निर्धारित किया जाना चाहिए.’ फिलहाल पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
तारिक जमील इस वजह से आए थे चर्चा में
तबलीगी जमात के सदस्य तारिक जमील 2020 में तब चर्चा में आए जब कोविड 19 महामारी के लिए उन्होंने महिलाओं की अनैतिकता को जिम्मेदार ठहराया था.
इसे भी पढ़ें: Plane Crashes Today: अमेजन के जंगलों में गिरा हवाई जहाज, 12 लोगों की मौत, सामने आया जलते मलबे का VIDEO
आसिम की मौत पर जताया अफसोस
आसिम की मौत पर पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती, पूर्व पीएम शहबाज शरीफ और इमरान खान की पार्टी ने अफसोस जताया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के महासचिव कमर अय्यूब खान ने ट्वीट के माध्यम से शोक जताते हुए लिखा, ‘मौलाना तारिक जमील के बेटे की अचानक दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ. मौलाना तारिक जमील से कई बार मुलाकात हुई है और उनके कई प्रवचन भी सुने हैं.’
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…