देश

झारखंड में मौसम का कहर , बिजली गिरने से 12 की मौत, कई झुलसे

झारखंड (Jharkhand) में रविवार को मौसम कहर बनकर टूटा . राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. इनमें से कई लोग खेतों में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आए. रविवार को हुई वज्रपात की घटनाओं में गिरिडीह और दुमका जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहे जहां तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. हालांकि झारखंड वासियों को अभी बारिश से छुटकारा नहीं है. मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 16 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

गिरिडीह-दुमका में सबसे ज्यादा मौतें

गिरिडीह (Giridih) और दुमका (Dumka) में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हुई है. चतरा जिले के लेम गांव में खेत में काम कर रही गीता देवी की ठनका गिरने से मौत हो गई. वहीं लोवागड़ा में खेत में काम कर रही अनिता देवी की जान चली गई जबकि सविता देवी गंभीर रूप से झुलस गईं.

गिरिडीह के माधवाडीह गांव में 18 वर्षीय दस्तगीर आलम और गोराडीह गांव में 50 वर्षीय झरी यादव की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई. वहीं बेंगाबाद के बिजलीवधान इलाके में अशोक महतो और उनकी पत्नी प्रमिला देवी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए.

पश्चिम सिंहभूम के भरडीहा गांव में ठनका गिरने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. इसके अलावा लोहरदगा में 2, गुमला में 1 और राजधनवार में 1 व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान चली गई.

भारी बारिश से खेती पर मंडराया संकट

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. एक जून से अब तक 510 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61% अधिक है. इसका असर धान की खेती पर पड़ा है. लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे 25% से ज्यादा धान के बिचड़े सड़ चुके हैं. पलामू में 30%, गुमला में 25%, धनबाद, गिरिडीह व बोकारो में 20%, रांची में 10%, हजारीबाग में 13%, जबकि लातेहार, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी जिले में 5% बिचड़े को नुकसान पहुंचा है. बिचड़ा सड़ जाने के कारण धानरोपनी पर संकट गहराने लगा है.

16 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने चक्रवाती सर्कुलेशन (Cyclonic circulation) और निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में 16 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिलों के लिए ऑरेंज, जबकि रांची, लोहरदगा, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

3 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

11 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

20 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago