Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ. एक ट्रक पलटने से नौ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को राजमपेट के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुर्घटना रविवार रात कडप्पा शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पुल्लमपेटा मंडल के रेड्डी चेरुवु कट्टा में हुई.
पुलिस के अनुसार, हादसे (Accident) के वक्त ट्रक में 21 दिहाड़ी मजदूर आम की बोरियों के ऊपर बैठे थे. करीब 30-40 टन आमों से लदा ट्रक रेलवे कोडुरु बाजार जा रहा था. राजमपेटा मंडल के एसुकापल्ली और आसपास के गांवों में बगीचों से आम तोड़कर लाए गए थे. झील के बांध पर आम से भरा ट्रक पलट गया और उसके ऊपर बैठे मजदूर नीचे दब गए. हादसे में बाल-बाल बचे ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टकराने से बचने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक झील के किनारे पलट गया.
आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. एक मजदूर को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इन मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मुनिचंद्र (38), दुर्गा (32), लक्ष्मी देवी (36), रमण (42), श्रीनु (32), राधा (39), वेंकट सुब्बम्मा (37), चित्तम्मा (25) और सुब्बा रत्नम्मा (45) के रूप में हुई है. हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें राजमपेट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ मजदूरों को गंभीर स्थिति के कारण कडप्पा रिम्स भेजा गया.
आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने हादसे (Accident) पर दुख जताया है. परिवहन मंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों के बारे में भी बात की और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं फिर न हों. जिला प्रभारी मंत्री बी.सी. जनार्दन रेड्डी ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी.
यह भी पढ़ें- B Saroja Devi Death: कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का हुआ निधन
पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सरकार से घायलों को बेहतर इलाज और मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने का अनुरोध किया.
-भारत एक्सप्रेस
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…