देश

UP News: श्रावण मास में श्रद्धालुओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, अयोध्या डिपो से चलाई जाएंगी 120 अतिरिक्त बसें

UP News: श्रावण मास को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं के लिए बड़े निर्देश जारी किए है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या ना हो इसके लिए अयोध्या क्षेत्र में श्रावण माह में पड़ने वाले त्यौहार जैसे मणि पर्वत मेला, नाग पंचमी व रक्षाबंधन के अवसर पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है. गौरतलब है कि सावन माह में खासतौर पर 12 जुलाई से 31 अगस्त तक कांवड़िये मुख्य रूप से बस्ती, गोंडा ,बहराइच, अंबेडकर नगर ,बाराबंकी ,रायबरेली, अमेठी व सुल्तानपुर के रास्ते लाखों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यातायात की सुव्यवस्थित सुविधा देने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अगस्त से होने वाले पर्व मणि पर्वत मेला के दृष्टिगत बसो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है. यात्रियों के आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने, बस स्टेशनो की साफ-सफाई व बसों की साफ-सफाई को भी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है.

अयोध्या क्षेत्र डिपो में 120 अतिरिक्त बसों के निर्देश

पर्व के दौरान अयोध्या क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए अयोध्या क्षेत्र के विभिन्न डिपो में 120 अतरिक्त बसों को लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं , जिससे कि श्रावण महीने में अयोध्या क्षेत्र में अलग-अलग जगह से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई समस्या न हो साथ ही यातायात भी पूरी तरीके से सुगम रहे. बसों की साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है.

इन डिपो से भी संचालित होगी अतरिक्त बसे

गोण्डा, अकबरपुर व सुल्तानपुर बस स्टेशन पर 20-20, बलरामपुर व गोरखपुर बस स्टेशन पर 10-10, बहराइच, बस्ती, बस्ती (सुलतानपुर), जहांगीर, जगदीशपुर व भिटरिया बस स्टेशन पर 05-05 बसें, टांडा में 4 तथा गौर बाजार, बभनान, घनघटा बस स्टेशन पर 02-02 बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

18 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

21 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago