देश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM Yogi ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विचाराधारा को आगे बढ़ा रहे PM Modi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था. भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी भारत के उद्योग और खाद्य नीति के मार्गदर्शक थे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को ही पूरे विश्व में आगे बढ़ा रहे हैं.

देश और समाज के उत्थान के लिए पद को भी ठुकरा देते थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया, तो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार से मतभेद उस समय भी देखने को मिला था, जब तत्कालीन नेहरू सरकार ने भारत के संविधान में जबरन अनुच्छेद 370 जोड़कर देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था. उसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जमकर विरोध किया था. उस समय उन्होंने नारा दिया था एक देश के दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे.

देश में दो प्रधान दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे

सीएम योगी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात शिक्षाविद थे. आजादी के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. मात्र 35 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा क्षेत्र अनेक उल्लेखनीय कार्य किए. उन्होंने नारा दिया था एक देश के दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ा रहे हैं आगे

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के प्रति डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. 1952-1953 से चली आ रही त्रासदी अनुच्छेद 370 को प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त 2019 को समाप्त किया, और जम्मू कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया. जिसके बाद आज जम्मू और कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

24 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

26 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago