देश

Delhi Bad Weather: दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों पर असर, 16 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

Flights Diverted In Delhi: दिल्ली में खराब मौसम का असर विमान सेवा पर देखने को मिला है. सोमवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. इनमें दस फ्लाइट्स को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है. शाम छह बजे से आठ बजे के बीच इन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है. सोमवार की शाम दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली है.

दिन में हुई हल्की बारिश

सोमवार की शाम दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश का अनुमान जताया था. बारिश के बाद भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं आया और एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री कम है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: “सिलक्यारा टनल कंस्ट्रक्शन से हमारा कोई लेना-देना नहीं”, अडानी ग्रुप ने आरोपों को किया खारिज

तीन दिन के भीतर तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग ने शाम साढ़े सात बजे एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होगी. अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज आंधी आएगी. मौसम विभाग ने आगे बताया कि अगले तीन दिन के भीतर उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Update: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण, सुरंग में फंसे मजदूरों से की बात

सुबह में कोहरा रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के सुबह के समय में अलग-अलग इलाकों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मंगलवार के सुबह भी मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago