क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
डीपीएस राजनगर स्कूल ने आज समन्वय हाट कार्यक्रम का आयोजन किया
Delhi Public School Rajnagar: गाजियाबाद में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के पहले दिन डीपीएस राजनगर में वनमाली महाचेतन की दैहिक झांकी निकाली गई. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कृष्ण लीला को अद्भुत सौंदर्यता के साथ प्रस्तुत किया.
इस कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत तक की सभी घटनाओं को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए म्यूजिक का इस्तेमाल किया, जिसने श्रोताओं का मन मोह लिया.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि सौरभ जैन सागर ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर किया. सौरभ सागर ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग मंचों पर कई कार्यक्रम किए. हालांकि, इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति अतुल्य थी.
आधुनिकरण की इस दुनिया में जहां हर कोई आधुनिक हो रहा है. आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर विकास पथ पर अग्रसर है..वहीं अपनी सांस्कृतिक सभ्यता और धरोहर से कोसों दूर होता नजर आ रहा है. ऐसे में बच्चों को अपनी संस्कृति और धरोहर से रूबरू कराना स्कूलों के लिए अतिआवश्यक है. ऐसे ही अपने दायित्व को निभाते हुए डीपीएस राजनगर स्कूल ने वनमाली महाचेतना की दैहिक झांकी नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया.
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दीं. बच्चों ने शतरंज प्रतियोगिता, योगा प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता समेत कई अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर पुरस्कार भी जीते.
कार्यक्रम के दौरान बच्चे मुरली वादन, एक तारा वाद्य यंत्र की मधुर धुन सुनकर झूम उठे. कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई. इस दौरान स्कूल की प्राचार्य सुची शर्मा ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को न सिर्फ बच्चों को इंजीनियर व डॉक्टर बनने का दवाब देना चाहिए.
स्कूल की प्राचार्य सुची शर्मा ने कहा- यदि बच्चों में हुनर होगा तो वह अपना भविष्य अलग-अलग फील्ड में बना सकते हैं. डीपीएस राजनगर बच्चों के इस हुनर को निखर कर समाज के सामने प्रस्तुत करने का एक प्रयास कर रहा है, जिससे बच्चे वास्तविक दुनिया में अपना जीवन यापन करने के लिए न सिर्फ एक अच्छा देश की उन्नति में भी अपना रोल अदा कर सकें.
— भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…