देश

2 सगे देवरों ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की भी कर डाली हत्या, सगाई की बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Rajasthan News: जालोर के मोदरान गांव में डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस चौकी से केवल 200 मीटर की दूरी पर हुए इस वारदात में दो सगे देवरों ने शादी न होने से नाराज अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है. वहीं एक पड़ोसी ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों ने उसे भी मार डाला.

एक आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास

वारदात को अंजाम देने वाले एक देवर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया. मामले की जड़ में पारिवारिक कलह और सगाई की बात सामने आ रही है. वहीं आरोपियों ने अपने 12 साल के भतीजे को भी नहीं छोडा. भाभी की हत्या के बाद भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जो उसकी के गर्दन पर जा लगी. घायल अवस्था में उसे भीनमाल के निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है.

यह था मामला

मामले में रामसीन थाना पुलिस के मुताबिक, इंद्रा कंवर (उम्र 45) पत्नी रतनसिंह वारदात के समय अपने बेटे और बेटी के साथ घर में थी. तभी उसके सगे देवर डुंगरसिंह और पहाड़सिंह आ धमके और वाद-विवाद करने लगे. वे अपनी शादी नहीं होने और भतीजी (इंद्रा की बेटी) को आटे-साटे की प्रथा में नहीं देने को लेकर काफी उग्र थे और विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.

झगड़े में बीच बचाव करने आए पड़ोसी हरिसिंह ने जब आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हरिसिंह का पीछा करते हुए उनपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वहीं मां को बचाने आए भतीजे पर भी आरोपियों ने हमला बोल उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में चोरी की बाइक का हुआ था इस्तेमाल, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

मौके पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी को परिवार की एक बच्ची ने तत्काल इस बात की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस के जवान बिना देर किए पहुंच गए. अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो आरोपी इस हाल में थे कि वे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला बोल सकते थे. घटना में मृतका इंद्रा कंवर के पति रतनसिंह का हैदराबाद में अपना व्यवसाय है.

पुलिस द्वारा उनको तत्काल सूचना देकर बुलाया गया. अभी तक पुलिस के पास के इस मामले में कोई परिवाद नहीं आया है. पुलिस के अनुसार मामला पारिवारिक और सगाई-संबंध को लेकर हुआ बताया जा रहा है. आरोपियों को हिरासत मे लेकर गंभीर रूप से घायल मृतका के पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

5 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

38 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

51 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago