अपने पैतृक गांव गाजीपुर के शेरपुर कला गांव में माताजी की पुण्यतिथि पर हुए आयोजन में श्रद्धासुमन अर्पित करते भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय.
जाने-माने पत्रकार और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय की माताजी स्वर्गीय राधिका देवी की 9वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के शेरपुर कलां गांव में किया गया. पैतृक गांव में हुए इस कार्यक्रम में सीएमडी उपेंद्र राय, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने स्वर्गीय राधिका देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी.
इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उपेंद्र राय ने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जीवन में मां का होना बहुत ही महत्व रखता है. उन्होंने कहा कि जननी जिसे हम प्यारी मां कहते हैं.
उन्होंने कहा, मां जिस तरह से अपनी संतान से स्नेह रखती है, उसके लिए सर्वस्व निस्वार्थ त्याग देती हैं. ऐसा दूसरा उदाहरण इस संसार में मिलना असम्भव है. भारतीय संस्कृति में मां को ईश्वर से ऊपर का दर्जा दिया गया है.
उन्होंने आगे कहा, मां के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना भी बेमानी है, वह जगजननी है. उन्होंने कहा कि मां हर मानव की पहली गुरु होती हैं, जिसकी छाप जीवन के हर एक मोड़ पर परिलक्षित होती है. मां की ना मौजूदगी जीवन भर महसूस होगी. मां के चरणों में श्रद्धा का फूल चढ़ाना बड़े ही सौभाग्य की बात होती है.
इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया गया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नंद किशोर राय, अवध किशोर राय, डा. निरंजन राय, राकेश राय, नरेंद्र राय, जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद राय, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के डायरेक्टर एवं ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, भारत एक्सप्रेस के डायरेक्टर संजय स्नेही, मुन्नन राय, विनोद उपाध्याय, बिक्कू, आशीष राय, आशीष कुमार सिंह, विकास राय, अखिलेश राय, शिक्षक पारसनाथ राय, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के परिवार के सदस्यों सहित हजारों लोग शामिल रहे. अंत में शहीद इंटर कालेज के प्रबंधक अवधकिशोर राय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया. इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
-भारत एक्सप्रेस
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…
Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…