देश

2013 बलात्कार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को 31 मार्च तक दी अंतरिम जमानत

Interim Bail to Asaram: सुप्रीम कोर्ट ने 7 जनवरी को 2013 के बलात्कार मामले में आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी. अदालत ने कहा कि 86 वर्षीय आसाराम बापू हृदय रोग के अलावा विभिन्न आयु-संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है. आसाराम वर्तमान में बलात्कार के एक अन्य मामले में जोधपुर जेल में बंद हैं.

हालांकि, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने स्वयंभू संत आसाराम बापू को अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलने का निर्देश दिया.

मामले की सुनवाई के दौरान आसाराम की ओर से पेश वकील ने कहा कि आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल से भगत की कोठी में बने आरोग्य चिकित्सा केंद्र में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज हो रहा है. उन्होंने कहा कि आसाराम दिल के मरीज हैं और उन्हें हार्ट अटैक आ चुका है. आसाराम को जिस मामले में सजा सुनाई गई थी, उसकी एफआईआर साल 2013 में अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी.

बलात्कार करने का दोषी

जोधपुर की एक अदालत ने अप्रैल 2018 में आसाराम को 2013 में अपने आश्रम में एक लड़की से बलात्कार करने का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. 29 अगस्त 2024 को गुजरात हाईकोर्ट ने निलंबन की मांग करने वाली संत की याचिका को खारिज कर दिया और उसे राहत देने का कोई मामला नहीं पाया. पुलिस ने 6 नवंबर, 2013 को पॉस्को (यौन अपराधों से बच्चों का निवारण) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आसाराम और चार अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था.

क्या है मामला

लड़की ने अपनी शिकायत में कहा था कि आसाराम ने उसे जोधपुर के निकट मणाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त 2013 की रात को उसके साथ बलात्कार किया. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली यह लड़की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढ़ाई कर रही थी. आसुमल सिरुमलानी, जिन्हें उनके अनुयायी आसाराम बापू के नाम से जानते हैं, भारत में एक धार्मिक नेता थे. 1970 के दशक की शुरुआत में उपदेश देना शुरू करने के बाद उन्होंने भारत और विदेशों में 400 से ज्यादा आश्रम स्थापित किए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

4 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

16 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

45 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

45 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

45 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

52 minutes ago