दुनिया

Hindu Temple Attacked: ऑस्ट्रेलिया में फिर निशाना बना हिंदू मंदिर, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमले के मामले लगातार सामने आ रहे है. शनिवार को खालिस्तान समर्थकों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को निशाना बनाया. मंदिर के अध्यक्ष सतिंदर शुक्ला ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया: पुजारी और भक्तों ने आज सुबह फोन किया और मंदिर की चारदीवारी पर की गई तोड़फोड़ के बारे में सूचित किया. हमने क्वींसलैंड पुलिस अधिकारियों को सूचित किया है, और उन्होंने मंदिर और भक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.

इस मामले से भारतीय समुदाय में गुस्सा है. इस घटना से पहले खालिस्तानी समर्थकों ने 22 फरवरी को ब्रिस्बेन में भारतीय वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया था. 2023 की शुरूआत में, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी नारों और आपत्तिजनक चित्रों केसाथ दीवारों को विकृत करने वाले बर्बर हमलों में तेजी देखी गई है.

मंदिर को डराने-धमकाने वाले फोन

पिछले महीने, ब्रिस्बेन के गायत्री मंदिर को पाकिस्तान स्थित खालिस्तान चरमपंथियों से डराने-धमकाने वाले फोन आए, जिसमें हिंदू समुदाय से खालिस्तान जनमत संग्रह का समर्थन करने के लिए कहा गया. अकेले 12 से 23 जनवरी के बीच, मेलबर्न में तीन प्रमुख हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया था. ब्रिस्बेन के एक निवासी ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, खालिस्तान समर्थक ऑस्ट्रेलियाई हिंदू समुदाय को आतंकित कर रहे हैं, लोग मंदिरों में जाने का दर्दनाक अनुभव लेकर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े:- बेलारूस ने नोबेल विजेता बालियात्स्की को 10 साल की सजा सुनाई, अपराध जानकार रह जाएंगे हैरान!

पहले भी हुई थी ऐसी घटना

यह घटना पहले जनवरी में भी हुई थी. खालिस्तानी समूहों द्वारा भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ ऑस्ट्रेलिया में तीन हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने के बाद हुई है. जुलाई 2022 में कनाडा के रिचमंड हिल पड़ोस में एक विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की एक मूर्ति को खंडित कर दिया गया था. सितंबर 2022 में कनाडा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को कथित खालिस्तानी तत्वों ने भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विकृत कर दिया था. भारत ने तब कड़े शब्दों में बयान जारी कर कनाडाई अधिकारियों से भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराध की बढ़ती घटनाओं की ठीक से जांच करने का आग्रह किया है.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

18 minutes ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

33 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

46 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

1 hour ago