देश

Delhi में इमारत ढहने से Jeans Factory के 2 मजदूरों की मौत, एक अन्य घायल

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में गुरुवार (21 मार्च) तड़के एक इमारत गिरने से जींस फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. तीनों कर्मचारी दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर काम कर रहे थे, जब यह ​हादसा हुआ.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ‘तड़के 2:16 बजे दो मंजिला, पुरानी निर्माणाधीन इमारत के ढहने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई.’ उन्होंने बताया कि इमारत की पहली मंजिल खाली थी, जबकि ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल जींस काटने के लिए किया जा रहा था.

इमारत के मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘मलबे में फंसे तीन मजदूरों को बाहर निकाला गया और जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया.’ मृतकों की पहचान अरशद (30 वर्ष) और तौहिद (20 वर्ष) के रूप में हुई है. एक अन्य घायल रेहान (22 वर्ष) का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल ​रहा है. इमारत के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में की गई है. अधिकारी ने बताया कि उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) स्टेशन अधिकारी का बयान

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) स्टेशन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकरी मिली हम बचाव अभियान के लिए निकल पड़े. मौके पर हमने फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को तैनात किया गया था. उन्होंने कहा, ‘जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने देखा कि एक इमारत ढह गई है और कुछ लोग उसमें फंसे हुए हैं. हमने तीन लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया.’

कबीर नगर सभासद हाजी जरीफ ने बताया

कबीर नगर के सभासद ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे. पार्षद जरीफ ने कहा, ‘फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.’ उन्होंने कहा, ‘इमारत में तीन लोग फंसे हुए थे. उन सभी को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया.’

इमारत के पास ही रहने वाले एक अन्य एआईएमआईएम नेता शोएब जमुई ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया. ‘हम इस घटना पर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन लोग मारे गए हैं और इसलिए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

21 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

46 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

47 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

54 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

1 hour ago