सूर्य ग्रहण 2024
Surya Grahan 2024 Lucky Zodiac: पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है. इस दिन सोमवती अमावस्या का भी खास संयोग बन रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र महीने में लगेगा. खास बात ये है कि इस सूर्य ग्रहण के अगले दिन से ही हिंदू नव वर्ष शुरू हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है. इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव के प्रभाव से जीवन में खास परिवर्तन नजर आएगा. रोजगार में अच्छे दिन शुरू होंगे. सूर्य ग्रहण के दौरान भाग्य का साथ मिलेगा. हालांकि, कुछ बड़ा निवेश करने से बचना होगा. लाइफ में नए चैप्टर की शुरुआत करेंगे. जिससे आने वाले समय में लाभ होगा.
सूर्य ग्रहण से शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. बिजनेस करने वाले आर्थिक जीवन में नई शुरुआत कर सकते हैं. नौकरी करने वालों को भी अच्छा अवसर मिलेगा. आर्थिक निवेश के लिए कई अवसर मिलेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा. अगर जीवन में किसी प्रकार की परेशानयों से घिरे हैं, तो उससे निजात मिलेगी.
सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि के लिए खास है. प्रोफेशनल लाइफ में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यापार में स्थिति अच्छी होगी. साथ ही टॉप लेवल पर पहुंचेंगे. नई नौकरी का ऑफर भी मिलेगा जो कि करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा.
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. जिन कार्यों में लंबे से नुकसान उठाना पड़ रहा था, आने वाले समय में उसी काम से लाभ मिलेगा. नौकरी व्यापार में जो फैसले लंबे समय से नहीं ले पा रहे थे, उसे अब बेझिझक लेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: होलिका दहन के दिन की गई इन गलतियों को जीवनभर होगा पछतावा, भूलकर भी ना करें ये 5 काम
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…