बिग बॉस 18 में सलमान खान ने लगाई अशनीर ग्रोवर की लताड़
Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान एक बार फिर वीकेंड का वार के साथ वापसी कर रहे हैं. भाईजान का ये वीकेंड वार बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस बार ‘बिग बॉस’ के मंच पर कई सेलिब्रिटीज की एंट्री होने वाली है. वहीं बिग बॉस 18 में सलमान खान ‘शार्क टैंक इंडिया’ फेम अशनीर ग्रोवर का स्वागत करते नजर आएंगे.
शो का नया प्रोमो भी सामने आ चुका है. कुछ दिनों पहले उन्होंने सलमान खान को लेकर भी एक बयान दिया था. उन्हें अपनी पुरानी कंपनी के लिए ब्रैंड एम्बेसडर बनाया था. सलमान को साइन करने वाली इसी बयान को लेकर अब भाईजान ने खुद उनकी क्लास लगाई है. ऐसे में आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
दरअसल, मेकर्स ने शो का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अपने शो में शार्क टैंक इंडिया फेम और Bharat-Pay के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर का गेस्ट के तौर पर वेलकम करते नजर आए. इसके अलावा भाईजान अशनीर की क्लास लगाते भी दिखाई दिए. प्रोमो में सलमान खान अशनीर से कहते हैं मैंने आपको एक वीडियो में मेरे बारे में कहते हुए ये सुना है कि आपने मुझे साइन किया है. सारे फिगर्स भी आपने गलत दे दिए तो फिर ये दोगलापन क्या है?
सलमान का सवाल सुनकर बड़ी ही शालीनता के साथ अशनीर ने उनसे कहा आपको जब हमने हमारा ब्रैंड एंबेसडर बनाया था वो हमारा सबसे स्मार्ट फैसला था. उनका ये रूप देखकर सलमान ने उनसे फिर से पूछा कि जिस हिसाब से अब आप बात कर रहे हैं वो जो आपका वीडियो देखा है ये आपका एटीट्यूड वहां पर नहीं था.
लेकिन अब ये जो आपकी आवाज और टोन है, वो ही सही है. सलमान के जवाब में अशनीर ने कहा, जो मैंने पॉडकास्ट में बोला था शायद उसका गलत मतलब निकाला गया. सलमान की नाराजगी देखकर अशनीर काफी सहमे हुए भी लगे. मानो उनके चेहरे का रंग ही उतर गया हो.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बैन हैं शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक की ये फिल्में, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
ऐसा नहीं है कि अशनीर पहली बार अपने बयान के लिए घेरे में आए हों. इससे पहले वो कई सारे मुद्दों पर कई सारे बयान दे चुके हैं. सलमान यहां जिस पॉडकास्ट की बात कर रहे हैं उसमें अशनीर ने सलमान के लिए कहा था कि मैं सलमान खान से मिला 3 घंटा बैठा उसके साथ. उसके मैनेजर ने बोला कि फोटो नहीं खिंचवानी है. मैंने बोला नहीं खिंचवाऊंगा फोटो, भाड़ में जा तूं. मगर सलमान बंदा बहुत स्मार्ट है. उसके बिजनेस की समझ है. मतलब ऐसी कौन सी हरोपंती हो गई.
अशनीर ने सलमान के साथ अपनी पैसों को लेकर डील और उनसे पहली मुलाकात की बात की थी. बातचीत में वो सलमान के बारे में बता रहे थे कि वो किस तरह के इंसान हैं. अशनीर ने सलमान खान को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर बात करते नजर आ रहे हैं. जिसमें वो खुलेआम सलमान की फीस पर निशाना साधते दिखे थे. इन्हीं सब चीजों पर सलमान अब अशनीर से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं. वैसे अशनीर ‘बिग बॉस 18’ में क्यों पहुंचे है इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मगर कहा जा रहा है कि अशनीर, घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Taratarini and Lingaraj Temple: जानिए ओडिशा के तारातारिणी मंदिर और भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर का…
Jensen Huang Nvidia CEO Resignation: एनवीडिया के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग ने निजी संबंधों और संदिग्ध…
Chamundeshwari Temple Mysuru History: जानिए मैसूर की चामुंडी हिल्स पर स्थित चामुंडेशेश्वरी मंदिर का इतिहास,…
Nvidia CEO Jensen Huang resignation: एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग के अचानक इस्तीफे के बाद वाशिंगटन…
Kainchi Dham History: जानिए उत्तराखंड के कैंची धाम का इतिहास, नीम करोली बाबा की शिक्षाएं,…
Hemkund Sahib: जानिए 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब का इतिहास, लोकपाल मंदिर,…