खेल

RCB vs MI: डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने की गेंदबाजों की धुनाई, मुंबई के सामने 200 रन का टारगेट

RCB vs MI, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में एक बार फिर मुंबई इंडियंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी चुनी. शुरुआत में ऐसा लगा की मुंबई के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर हावी हो रहे हैं लेकिन फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी ने टीम की मैच में वापसी कराई और बेंगलुरु एक बड़े टोटल तक पहुंच पाई. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं.

मुंबई के सामने 200 का लक्ष्य

इस मैच को जीतने के लिए मुंबई इंडियंस को 200 रन बनाने हैं. आपको बता दें ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है क्योंकि जो भी टीम यहां जीतेगी उसे अंक तालिका में बंपर उछाल मिलेगी.

डु प्लेसिस-मैक्सवेल की शतकीय पार्टनरशिप

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावरप्ले के शुरुआती 3 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाने के बाद बेंगलुरु बैकफुट पर थी. मगर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की पार्टनरशिप शानदार रही.दोनों ने तेजी से रन बनाए. दोनों ने 62 गेंद पर 120 रन जोड़े. मैक्सवेल 68 रन बनाकर आउट हुए और ये पार्टनरशिप टूटी. इसके बादफाफ डु प्लेसिस ने भी 30 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी की और वो 41 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: बचकानी गलती कर बैठे विराट कोहली… 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन, ये रिस्क लेना पड़ा महंगा

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ.

इम्पैक्ट प्लेयर : रमनदीप सिंह, ट्रिस्टर्न स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वॉरियर्स और राघव गोयल.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सुयश प्रभदेसाई, करण शर्मा और शहबाज अहमद.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago