देश

Kerala: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके, एक व्यक्ति की मौत, करीब 2 दर्जन घायल, जांच के लिए NIA की टीम रवाना

केरल के एर्नाकुलम के कलामसेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में अचानक तीन बम धमाके हुए. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये धमाका उस समय हुआ जब कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना चल रही थी. घटना के बाद प्रशासन ने मामले को देखते हुए अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं. जिसमें कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहें

सीएम ने घटना पर जताया शोक

बम विस्फोट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि ये घटना बहुत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है. शीर्ष अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है. लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जो लोग भी इस घटना में हताहत हुए हैं. उनके साथ सरकार की संवेदनाएं हैं और हरसंभव मदद की जाएगी. सीएम ने आगे कहा कि इस मामले को लेकर डीजीपी से बात की है. हालात के बारे में उन्होंने जानकारी दी है. एक व्यक्ति की मौत हुई है, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-Israel Hamas War: गाजा में इंटरनेट सेवा देने की घोषणा पर भड़का इजरायल, कहा- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक से तोड़ेंगे सारे संबंध

एनआईए की टीम जांच के लिए रवाना

वहीं विस्फोट की घटना के बाद NIA की चार सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है. एनआईए टीम के साथ ही स्थानीय पुलिस भी इस मामले की जांच करने में जुट गई है. कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहा था. जिसका आज आखिरी दिन था. सेंटर में करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे. हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि जिस हॉल में ये धमाका हुआ है, उसमें बैठने की क्षमता 2 हजार लोगों की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये विस्फोट सुबह करीब 9 बजे हुआ. धमाके के बाद कन्वेंशन सेंटर के बाहर भगदड़ मच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

22 minutes ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

36 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

41 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

54 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

1 hour ago