दुनिया

“हम बंधकों को करेंगे रिहा, लेकिन…”, हमास ने इजरायल के सामने रखी शर्त

Israel Hamas War: हमास ने कहा है कि वो सभी इजरायली बंधकों को रिहा कर देगा, लेकिन इजरायली सरकार को उसकी एक शर्त माननी होगी. हमास ने कहा कि अगर इजरायल अपनी जेलों में बंद सभी फिलिस्तीनियों को रिहा कर दे तो वह इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है. हमास की मांग गाजा पट्टी में इजरायली सेना की कार्रवाई के बीच आई है. बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद कई नागरिकों को बंधक बना लिया था. हमास के कब्जे में करीब 250 इजरायली नागरिक हैं. अब हमास की मिलिट्री विंग अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उदैबा ने कहा कि सभी बंधकों की रिहाई के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा.

बंधकों की अदला-बदली के लिए तैयार हमास

बता दें कि जैसे ही इजरायल ने गाजा में अपना जमीनी अभियान बढ़ाया, हमास नेता याह्या सिनवार ने कहा कि समूह इजरायल के साथ “तत्काल” कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयार है. सिनवार ने एक बयान में कहा, “हम तत्काल बंधकों की रिहाई के लिए तैयार हैं, बशर्ते फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा.

बता दें कि इस बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने बंधकों के परिवार से दूसरी बार मुलाकात की. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं. बंधकों के परिजनों से नेतन्याहू ने कहा कि वह उन्हें छुड़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे. हमास ने कहा है कि वह गाजा में “पूरी ताकत” से इजरायली हमलों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. गाजा पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने कहा था कि उसके सदस्य इजरायल की सीमा के पास के इलाकों में इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: नेताओं की नाराजगी से बिगड़ सकता है बीजेपी-कांग्रेस की जीत का समीकरण, दिग्गजों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत

बता दें कि इजरायल और हमास के संघर्ष में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इजरायल ने अब हवा के साथ-साथ जमीनी लड़ाई भी शुरू कर दी है. इजरायली सेना के जवान गाजा में ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. हमास के ठिकाने को चुन-चुनकर खत्म किया जा रहा है. हमास के कई लड़ाके मारे जा चुके हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हम अब हमास को तबाह करके ही दम लेंगे. वहीं दूसरी बार इजरायली सरकार ने उत्तर गाजा के लोगों को दक्षिण में शिफ्ट होने के लिए कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

9 minutes ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

14 minutes ago

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

28 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

45 minutes ago