देश

रेल दुर्घटना के 36 घण्टे बाद रघुनाथपुर स्टेशन से अप लाइन पर परिचालन हुआ शुरू, सबसे पहले गुजरी 3209 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन

Buxar: 11 अक्टूबर को रात्रि तकरीबन 9:50 पर 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर डिरेल होने के कारण दिल्ली हाबड़ा मेन लाइन के अप और डाउन लाइन की परिचालन पूरी तरह से प्रभावित था. इस रेल दुर्घटना के 36 घंटे बाद रघुनाथ रेलवे स्टेशन से पहली पैसेंजर ट्रेन 3209 अप लाइन में 10.09 पर पहुंच कर 10.14 बजे पूर्वाह्न रवाना हुई. जिसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली है. यह पैसेंजर ट्रेन पटना से चलकर रघुनाथपुर बक्सर होते हुए डीडीयू जंक्शन तक जाएगी.

युद्स्तर पर डाउन लाइन में हो रहा है काम

दिल्ली हाबड़ा मेन रुट पर अप लाइन में परिचालन चालू होने के साथ ही पूरे उत्साह के साथ रेलवे की तकनीकी टीम डाउन लाइन की प्रचलन भी चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर पटरी को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक डाउन लाइन की भी परिचालन शुरू हो जाएगी.

क्या कहते है अधिकारी

रघुनाथपुर रेलवे ट्रैक पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि, 32 09 पटना डीडीयू पैसेंजर ट्रेन सबसे पहले रघुनाथपुर से अप लाइन में निकाला गया है.  डाउन लाइन को भी चालू कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में PM Modi ने किया P20 समिट का उद्घाटन, बोले- यह शांति और भाईचारे का समय

बता दें कि 11 अक्टूबर की रात्रि 9:50 पर नॉर्थ ईस्ट सुपरफास्ट ट्रेन की 21 बोगिया डिरेल हो गई थी. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी,. जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए थे. इसमें से 30 की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. राहत की बात यह है कि 36 घंटे बाद रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से अप लाइन से पहली पैसेंजर ट्रेन 3209 को निकाला गया है. इसके बाद रेलवे का अधिकारियों ने राहत की सांस ली है.

प्रशांत राय

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago