PM Modi
P20 Summit: नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में P20 समिट की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत किया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी20) का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंच से मेहमानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है. ये सम्मेलन एक प्रकार से दुनियाभर की अलग-अलग पार्लियामेंट प्रैक्टिस का महाकुंभ है. पीएम मोदी ने कहा कि ये सबके विकास और कल्याण का समय है.
हमारी संसद को आतंकियों ने निशाना बनाया: पीेएम मोदी
9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में PM मोदी ने कहा, “करीब 20 साल पहले आतंकवादियों ने हमारी संसद को निशाना बनाया था. उस समय संसद का सत्र चल रहा था और आतंकवादियों की मंशा सांसदों को बंधी और उनको खत्म करने की थी. दुनिया को भी एहसास हो रहा है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितनी बड़ी चुनौती है. आतंकवाद जहां भी होता, किसी भी कारण, किसी भी रूप में होता वह मानवता के विरुद्ध होता है. ऐसे में आतंकवाद को लेकर हम सभी को सख्ती बरतनी होगी. आतंकवाद की परिभाषा को लेकर आम सहमति ना बन पाना बहुत दुखद है. आज UN भी इसका इंतजार कर रहा है. दुनिया के इसी रवैये का फायदा मानवता के दुश्मन उठा रहे हैं. दुनियाभर के प्रतिनिधियों को सोचना होगा की आतंकवाद के खिलाफ हम कैसे काम कर सकते हैं.”
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: “गाजा पर नहीं रोकी बमबारी तो दूसरे मोर्चे पर युद्ध के लिए रहें तैयार”, ईरान ने इजरायल को धमकाया
शिखर सम्मेलन (P20) में PM मोदी ने कहा, “भारत में हम लोग आम चुनाव को सबसे बड़ा पर्व मानते हैं.1947 में आज़ादी मिलने के बाद से अब तक भारत में 17 आम चुनाव और 300 से अधिक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव ही नहीं कराता बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी बढ़ रही है. देशवासियों ने मेरी पार्टी को लगातार दूसरी बार विजयी बनाया है. 2019 का आम चुनाव मनाव इतिहास की सबसे बड़ी मानव कसरत थी. इसमें 60 करोड़ वोटर ने हिस्सा लिया. तब भारत में 91 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे, जो पूरे यूरोप की कुल आबादी से अधिक है. यह दिखाता है कि भारत में लोगों का संसदीय प्रक्रियाओं में कितना भरोसा है.”
उन्होंने दुनिया भर से आए नेताओं को कहा कि समय के साथ भारत ने चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक technology से भी जोड़ा है. भारत करीब 25 साल से Electronic Voting Machine (EVM) का इस्तेमाल कर रहा है. EVM के उपयोग से हमारे यहां चुनाव में transparency और चुनावी प्रक्रिया में efficiency, दोनों बढ़ी हैं. भारत ने अपनी पार्लियामेंट और राज्य विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का निर्णय लिया है. भारत, आज हर sector में women participation को बढ़ावा दे रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…