देश

कोलकाता एयरपोर्ट पर सिंगापुर से लौटे यात्री से 56 लाख का सोना बरामद

कोलकाता – कोलकाता पश्चिम बंगाल के कस्टम विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता हवाईअड्डे पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. सिंगापुर से लौटे एक भारतीय नागरिक को कोलकाता कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर 56 लाख के सोने के साथ पकड़ लिया. कोलकाता कस्टम विभाग की तरफ से ये जानकारी दी गई है.कोलकाता कस्टम के अधिकारियों ने स्पॉट इंटेलिजेंस के आधार पर सिंगापुर से आने वाले एक भारतीय यात्री को रोककर उसके पैकेट की जांच की. पैकेट की खोजबीन के बाद पता चला कि उसमें सोने के सिक्के और सोने की छड़ें मौजूद हैं. इसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया.

पकड़े गए यात्री का नाम मुकेश अग्रवाल है. उसके पास से 27 सोने के सिक्के और तीन सोने की छड़ें बरामद की गईं हैं. इसका वजन करीब 1140 ग्राम है. वहीं सोने की बाजार में कीमत 56 लाख 78 हजार 694 रुपये है.यात्री पूछताछ में सोना लाने की वजह और कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया. फिलहाल कस्टम विभाग आगे की जांच में जुट गया है. गौरतलब है कि इसके पहले भी कई बार कोलकाता एयरपोर्ट पर सोने को जब्त करने के मामले सामने आ चुके हैं.

कोलकाता एयरपोर्ट पर लगातार सोने की बरामदगी हो रही है. कोलकाता एयरपोर्ट के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश की सीमा पर भी सोने की तस्करी के कई मामले हाल में पकड़े गये हैं. कस्टम और ईडी के अधिकारियों की ओर से लगातार मॉनीटरिंग जारी है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

7 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

34 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

49 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

52 minutes ago