Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jajpur Accident: बालासोर के बाद ओडिशा के जाजपुर में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

Jajpur Accident: बालासोर दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ओडिशा के जाजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, मारे गए सभी लोगों की पहचान ट्रैक मरम्मत कार्य में शामिल मजदूरों के रूप में हुई है.

Jajpur Accident: मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

Jajpur Accident: मालगाड़ी की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत

Jajpur Accident: बालासोर दुर्घटना के कुछ दिनों बाद ओडिशा के जाजपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई है. रिपोर्टों के मुताबिक, मारे गए सभी लोगों की पहचान ट्रैक मरम्मत कार्य में शामिल मजदूरों के रूप में हुई है. वहीं इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, सभी मजदूर लूप लाइन पर काम कर रहे थे. इलाके में आंधी तूफान आने के बाद पास में खड़ी मालगाड़ी के नीचे सभी मजदूरों ने शरण ली. अचानक मालगाड़ी चल पड़ी, जिसके चपेट में आने के बाद इन मजदूरों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘इकबाल’ को नहीं ‘सावरकर’ को पढ़ेंगे छात्र, एकेडमिक काउंसिल के निर्णय को 123 रिटायर्ड अधिकारियों का समर्थन

6 मजदूरों की तुरंत हो गई मौत

बता दें कि घटना शाम 5 बजे के करीब की है. छह मजदूरों की तुरंत मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पीड़ित को तत्काल चिकित्सा के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ने एक बयान में कहा, “रेलवे के काम के लिए एक ठेकेदार द्वारा रखे गए कुछ ठेका मजदूरों ने जाजपुर के ओंजर रोड के पास तेज हवा और बारिश से बचने के लिए शरण ली थी. बताते चलें कि यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के पांच दिन बाद हुई है, जिसमें 288 लोग मारे गए थे और 1,000 से अधिक लोग घायल भी हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital